Tuesday, December 11, 2018

इंटरनेट से अछूते दुनिया के आखिरी देश क्यूबा में 3G शुरू

अफ्रीकन देश क्यूबा के नागरिकों को अब इंटरनेट सुविधा मिल गई है। गुरुवार से यहां सभी नागरिकों के लिए पहली बार 3G इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई। यह दुनिया का आखिरी देश है, जहां इंटरनेट सर्विस शुरू हुई। क्यूबा की टेलीकॉम कंपनी ETECSA ने यह सर्विस शुरू की है। हालांकि, यहां पहले भी इंटरनेट था, लेकिन इसका इस्तेमाल सभी लोग नहीं कर पाते थे।

4 जीबी डेटा की कीमत 2100 रुपए, इतनी ही मजूदरी मिलती है
क्यूबा में इंटरनेट सर्विस शुरू करने वाली टेलीकॉम कंपनी ने इसके प्लान भी जारी कर दिए। इसके मुताबिक, क्यूबा के नागरिकों को हर महीने का प्लान 30 डॉलर (करीब 2100 रुपए) में मिलेगा, जिसमें सिर्फ 4 जीबी 3G डेटा का ही इस्तेमाल कर सकेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, क्यूबा की आबादी 1.12 करोड़ है। इनमें से भी सिर्फ 50 लाख लोग ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। यहां के ज्यादातर लोग मजदूरी करके ही अपना गुजारा करते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, क्यूबा में महीने की औसतन मजदूरी ही 30 डॉलर है जबकि कई श्रमिकों को तो इससे भी कम मजदूरी मिलती है। लिहाजा, इंटरनेट के लिए ये कीमत यहां के लोगों के लिए ज्यादा हो सकती है।

अभी तक वाई-फाई और इंटरनेट कैफे के भरोसे थे लोग
ऐसा नहीं है कि यहां पहली बार इंटरनेट आया है। इससे पहले भी यहां इंटरनेट था, लेकिन हर कोई इसका इस्तेमाल नहीं कर पाता था। 2013 तक यहां पर इंटरनेट सिर्फ महंगे होटलों में ही था ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक इसका इस्तेमाल कर सकें।

इसके बाद 2017 में यहां पर इंटरनेट के लिए देशभर में वाई-फाई हॉटस्पॉट और इंटरनेट कैफे शुरू किए गए। अभी क्यूबा में देशभर में 1200 वाई-फाई हॉटस्पॉट हैं, जिसका इस्तेमाल सिर्फ 20 लाख लोग ही कर पाते हैं।

यहां पर तकरीबन 670 इंटरनेट कैफे हैं जहां एक घंटे इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए एक डॉलर (करीब 70 रुपए) देना होता है।

भारत में 3 रुपए में 1 जीबी डेटा, क्यूबा में 525 रुपए में
भारत में 4G इंटरनेट सर्विस आ चुका है और 5G को लेकर भी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं, लेकिन क्यूबा में फिलहाल 3G कनेक्टिविटी ही आई है।

क्यूबा में हर महीने 4 जीबी डेटा के लिए 2100 रुपए का खर्च करना होगा, यानी एक जीबी डेटा के लिए करीब 525 रुपए।

भारत में जियो की तरफ से 399 रुपए में 126 जीबी 4G डेटा, 84 दिनों के लिए मिलता है। इस हिसाब से एक दिन में 1.5 जीबी डेटा के लिए 4.75 रुपए खर्च करने होते हैं जबकि एक जीबी डेटा की कीमत सिर्फ 3 रुपए के आसपास आती है।

भारत में जियो 4 जीबी 4G डेटा सिर्फ 12 रुपए में देता है जबकि क्यूबा में इतने ही 3G डेटा के लिए 2100 रुपए खर्च करने होते हैं जो भारत की 4G सर्विस की कीमत से भी 175 गुना महंगा है।

No comments:

Post a Comment