Tuesday, April 9, 2019

教育部:贫困县脱贫后今年仍可享受高考国家专项政策

  中新网4月9日电 据教育部网站消息,教育部办公厅近日印发《关于做好2019年重点高校招收农村和贫困地区学生工作的通知》(以下简称《通知》),明确继续实施国家专项计划、地方专项计划和高校专项计划。同时,要求各地严格确定报考条件,根据中央有关文件精神,国家专项计划实施区域的贫困县脱贫后2019年仍可继续享受国家专项计划政策。

  国家专项计划定向招收贫困地区学生。招生学校为中央部门所属高校和各省(区、市)所属重点高校,实施区域为集中连片特殊困难县、国家级扶贫开发重点县以及新疆南疆四地州。报考学生须同时具备下列三项条件:(1)符合2019年统一高考报名条件;(2)本人具有实施区域当地连续3年以上户籍,其父亲或母亲或法定监护人具有当地户籍;(3)本人具有户籍所在县高中连续3年学籍并实际就读。

  地方专项计划定向招收各省(区、市)实施区域的农村学生。招生学校为各省(区、市)所属重点高校,具体实施区域、报考条件由各省(区、市)根据本地实际情况确定,实施区域要对本省(区、市)民族自治县实现全覆盖。

  高校专项计划定向招收边远、贫困、民族等地区县(含县级市)以下高中勤奋好学、成绩优良的农村学生。招生学校为教育部直属高校和其他自主招生试点高校,具体实施区域由有关省(区、市)确定。报考学生须同时具备下列三项基本条件:(1)符合2019年统一高考报名条件;(2)本人及父亲或母亲或法定监护人户籍地在实施区域的农村,本人具有当地连续3年以上户籍;(3)本人具有户籍所在县高中连续3年学籍并实际就读。有关高校可在此基础上提出其他报考要求并在招生简章中明确,确保优惠政策惠及农村学生。

  根据中央有关文件精神,国家专项计划实施区域的贫困县脱贫后2019年仍可继续享受国家专项计划政策。有关省(区、市)要严格执行国家专项计划确定的实施区域,不得擅自扩大范围。有关省级招生考试机构须将本省(区、市)确定的高校专项计划实施区域提供给有关高校。各省(区、市)可根据上述报考条件要求,制订具体报名实施细则。

  《通知》要求,加强资格联合审核。专项计划考生户籍、学籍资格审核由各省(区、市)负责组织。各省(区、市)要严格执行专项计划报考条件,完善资格审核办法,健全省、市、县三级教育、公安等多部门联合审核工作机制,逐级落实工作责任。有关高校要在考生申请、录取和新生报到环节认真开展考生资格核查,逐人核查考生报名材料、纸质档案和电子档案等信息。对存疑的考生,要及时商请有关教育行政部门或招生考试机构复核,坚决取消不符合实施区域、学籍、户籍等要求的考生资格。

  《通知》指出,将从严查处违规行为。对专项计划报名、考试、录取过程中出现的违法违规行为,各地各校要严格按照有关法律规定严肃处理,依法依规追究当事人及相关人员责任; 涉嫌犯罪的有关人员,移送司法机关追究法律责任。对伪造、变造、篡改、假冒户籍学籍等虚假个人信息和提供虚假申请材料的考生,均应当认定为在国家教育考试中作弊,取消专项计划报名和录取资格,同时由有关省级招生考试机构或教育行政部门取消其当年高考报名、考试和录取资格,并视情节轻重给予暂停参加各类国家教育考试1-3年的处理。对公职人员违规违纪的,要依据相关规定严肃处理。

Sunday, March 31, 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पाकिस्तान अपनी मौत मरेगा: पांच बड़ी ख़बरें

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम 'मैं भी चौकीदार' इवेंट के दौरान बालाकोट हमले से लेकर मिशन शक्ति को लेकर सरकार को घेरने वालों की आलोचना की है.

बालाकोट हमले को लेकर उन्होंने कहा, "इस बार ऐसी जगह पर वार हुआ है जिससे ये सिद्ध हो गया है कि पाकिस्तान में चरमपंथी कैंप काम करते थे. पाकिस्तान को इससे ज़्यादा परेशानी नहीं है कि इतने लोग मरे हैं. लेकिन उन्हें परेशानी इस बात से है कि इससे ठप्पा लगता है कि वहां चरमपंथी अड्डे सक्रिय थे. दुर्भाग्य ये है कि हमारे देश में मोदी को गाली देने में उत्साही लोग अपने बयानों से पाकिस्तान की मदद कर रहे हैं."

जब बैंग्लौर के एक आईटी प्रोफेशनल राकेश प्रसाद ने सवाल किया कि भारत काफ़ी समय से एक विकासशील देश है लेकिन भारत विकसित देश कब बनेगा.

इस सवाल के जवाब में मोदी ने कहा, "इस सवाल में ये आकांक्षा छिपी हुई है कि भारत को एक समृद्ध बनना चाहिए. भारत के पास वो सब कुछ है जो इसे समृद्ध देश बना सकता है. मैंने देश में एक माहौल बनाया है और आगे भी बनाना है कि हमें दुनिया की बराबरी करनी है. हमनें बहुत सारा समय भारत-पाकिस्तान करने में ही गुजार दिया. अरे वो अपनी मौत मरेगा उसे छोड़ दो, हमें आगे बढ़ना है बस इसी पर हमारा ध्यान रहना चाहिए."

इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान पर बात करते हुए कहा, ''पाकिस्तान को लगता होगा कि मोदी चुनाव में बिज़ी होगा तो शायद कुछ करेगा नहीं. मेरे लिए चुनाव प्राथमिकता नहीं है, देश प्राथमिकता है."

भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो सोमवार को सुबह 9:30 बजे अपनी पहली खुफिया इंटेलिजेंस सैटेलाइट को पृथ्वी की कक्षा में प्रक्षेपित करने जा रही है.

अगर इस सैटेलाइट की क्षमता को लेकर बात की जाए तो ये उपग्रह दुश्मनों के राडार की स्थिति का पता लगाएगा.

इस मिशन की ख़ास बात ये भी है कि ये सैटेलाइट तीन घंटे का सफर तय करके अपनी जगह पर पहुंचेगी.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर कहा है कि वह अपने ट्विटर हैंडल से खुद ही ट्वीट करती हैं और उनका कोई भूत नहीं है.

इससे पहले एक ट्विटर यूज़र 'इंजीनियर डीटी' ने ट्विटर पर सुषमा स्वराज के नाम के साथ चौकीदार जुड़ने पर टिप्पणी करते हुए कहा था, "मैम, हमने सोचा था कि आप विदेश मंत्री हैं. आप बीजेपी में अकेली एक समझदार नेता हैं. आप खुद को चौकीदार क्यों कहती हैं."

इसके बाद सुषमा स्वराज ने जवाब देते हुए था कि वह विश्व में भारतीयों और भारतीय हित की चौकीदारी करती हूं.

स्वराज के इस ट्वीट के बाद समित नाम के ट्विटर यूज़र ने कहा था कि निश्चित रूप से ये ट्वीट सुषमा स्वराज नहीं कर रही हैं.

तुर्की में हुए स्थानीय चुनावों के शुरुआती परिणामों में राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप आर्दोआन की पार्टी ए.के पार्टी को देश के प्रमुख शहरों में हार मिलती हुई दिख रही है.

देश की राजधानी अंकारा में मुख्य विपक्षी दल रिपब्लिकन पीपल्स पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है.

वहीं, देश के सबसे बड़े शहर इंस्तांबुल में भी ए.के पार्टी महज़ तीन हज़ार मतों से आगे बताई जा रही है.

राष्ट्रपति अर्दोआन ने कहा कि वे चुनाव नतीजों का सम्मान करते हैं.

जो बिडेन ने किया आरोपों का खंडन
अमरीका के पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन ने डेमोक्रेट नेता लूसी फ्लोरेस की ओर से उन पर लगाए गए आरोपों से इंकार किया है.

लूसी फ्लोरेस ने आरोप लगाया था कि साल 2014 में नेवादा में एक रैली के दौरान जो बिडेन ने उन्हें गलत तरीके से छुआ और पीछे से उनके सिर पर चुंबन दिया था, जिससे वे काफी परेशान हो गई थीं.

Tuesday, March 19, 2019

耶鲁教授给出的5个快乐“药方”助你天天快乐

3月20日是国际幸福日,如果这一天你没感觉很快乐,别担心,因为其实可以通过学习,成为一个更幸福的人。

就像音乐家和运动员一样,你也可以通过不断训练和学习,变得更幸福。

“变得幸福不是自然而然发生的,你需要练习以更好地掌握。”耶鲁大学认知和心理学教授桑托斯(Laurie Santos)表示。

如何走出阴郁,变得更幸福?桑托斯教授可能是回答这个问题的最佳人选。她的课程“心理学和美好生活”在耶鲁大学广受欢迎,曾有创纪录的1200名学生同时选修这门课,使其成为耶鲁大学317年历史上最受欢迎的课程。

桑托斯让她的学生写下来他们感恩的事情,每晚都写,持续一周。

这成为他们的感恩清单。

“可能听起来很简单,但是我们已经看到那些坚持这么做的学生确实更幸福。”桑托斯表示。

这项挑战是每天晚上睡满八个小时,持续一周。

看似简单的练习却被证明是最难实现的。

“或许看似很蠢,但是我们知道睡得更多,睡眠质量更好会降低你患抑郁症的风险,并且提升你的积极态度。”

每天冥想10分钟。桑托斯表示,她以前做学生的时候,经常性的冥想让她感觉良好。

现在她是一个教授,她邀请她的学生参与几项研究,以展示冥想和其他需要你专注的活动可以帮助你变得更幸福。

桑托斯称,越来越多的研究表明,与朋友和家人享受美好时光实际上让你更快乐

花时间与我们喜欢的人在一起,或者在心理学上被称作拥有“健康的人际关系和社会关系”,可以显著提高你的健康状态。

这并不需要花费太多时间和精力。桑托斯说,只是要确保你“活在当下,明白你们在共同度过这段时间,要意识到如何度过这段时间。”

时间的概念对你的幸福而言非常重要:“我们经常将财富与我们拥有多少钱联系在一起。”桑托斯补充道,“但研究表明,财富与我们拥有的时间联系更紧密。”

桑托斯称,社交媒体可以给我们一种虚假的幸福感,并且重要的是不要被它完全占据。

“最新研究表明,像Instagram这样的社交媒体的重度使用者,远没有那些不怎么使用的人幸福。”

总结一下,如果你想真正变得幸福,开始变得更加感恩,享受一夜安眠,清除思绪里的杂念,与你喜欢的人多相处,然后离开社交媒体一阵子。

Wednesday, March 6, 2019

13 बार का विजेता रियाल मैड्रिड 9 साल बाद क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंचा, रोनाल्डो की कमी खली

खेल डेस्क. चैम्पियंस लीग के प्री-क्वार्टरफाइनल में एजैक्स ने रियाल मैड्रिड को हरा दिया। एजैक्स ने दूसरे लेग के मैच में रियाल को उसके होमग्राउंड पर 4-1 से हरा दिया। रियाल ने 13 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। पिछले पांच साल में वह चार फाइनल जीती, लेकिन इस बार टीम अंतिम-8 में भी नहीं पहुंच सकी। रियाल नौ साल बाद क्वार्टरफाइनल में स्थान बनाने में नाकाम रहा। पिछली बार 2010 में उसे लियोन ने प्री-क्वार्टरफाइनल में हराया था। टीम के स्टार मिडफील्डर लुका मौड्रिच ने कहा कि हमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कमी महसूस हुई।

रोनाल्डो के रहते हुए चार बार चैम्पियंस लीग जीती थी रियाल
रियाल ने पिछले साल रोनाल्डो को युवेंटस के हाथों बेच दिया था। रोनाल्डो ने युवेंटस के लिए 26 मुकाबलों में 19 गोल किए। उनकी टीम इटैलियन फुटबॉल लीग सीरी-ए में एक भी मैच नहीं हारी। वहीं, रोनाल्डो ने रियाल के लिए 2009 से 2018 तक 292 मैच में 311 गोल किए थे। उनके रहते हुए टीम 2014, 2016, 2017 औऱ 2018 में चैम्पियंस लीग जीती थी।

रियाल एक सप्ताह में बार्सिलोना से दो बार हारा
रोनाल्डो के जाने के बाद रियाल के प्रदर्शन में गिरावट आई। वह स्पैनिश फुटबॉल लीग 'ला लिगा' में तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर काबिज बार्सिलोना से 12 अंक पीछे है। इससे उसके टूर्नामेंट जीतने की संभावना नहीं के बराबर है। रियाल कोपा डेल रे कप से भी बाहर हो चुका है। उसे सेमीफाइनल में बार्सिलोना ने ही हराया। पिछले एक सप्ताह में रियाल बार्सिलोना से दो बार होमग्राउंड बर्नबेउ में हारा। कोपा डेल रे कप के बाद अब चैम्पियंस लीग से भी बाहर हो गया।

एजैक्स के चार खिलाड़ियों ने गोल दागे
मैच में पहला गोल एजैक्स के लिए हाकिम जियाच ने 7वें मिनट में ही कर दिया। इसके बाद डेविड नीरेस ने 18वें और डुसन टडिच ने 62वें मिनट में गोल कर टीम को 3-0 से मैच में आगे कर दिया। रियाल के लिए मार्को एसेंसियो ने 70वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। एजैक्स के लासे शोने ने 72वें मिनट में गोल कर टीम को 4-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

16 साल बाद क्वार्टरफाइनल में पहुंचा एजाक्स
चार बार की चैम्पियंस लीग विजेता टीम एजाक्स 16 साल बाद क्वार्टरफाइनल में पहुंचा। पिछली बार 2003 में वह अंतिम-8 में पहुंचा था। एजैक्स की टीम 1995 के बाद कभी विजेता नहीं बनी। उसके कप्तान मैथिज डी लिगट ने जीत के बाद कहा, "हम जानते थे कि यह परिणाम हासिल करना संभव है। टीम को यह पता था कि अगर सभी खिलाड़ी अपनी काबिलियत के अनुसार खेले तो किसी भी विपक्षी के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं।"

भूलभुलैया की दीवार 6.5 फीट ऊंची और दो फीट चौड़ी रखी गई। इसे पार करने में 30 मिनट का समय लगता है। बीते सप्ताह इसे देखने के लिए हर दिन करीब 1000 लोग पहुंचे थे।

क्लींट को पत्नी ने दी प्रेरणा
क्लींट ने कहा, ‘‘मैंने यह पाया कि मैं उस समय थोड़ा जुनूनी था। मैंने अपनी पत्नी से पूछा, क्या मैं बर्फ से कुछ हैरान करने वाली चीज बना सकता हूं? ऐसा कुछ करने के लिए आपको ऐसे ही एक जुनूनी पार्टनर की तलाश होती है, जो आपको इस काम के लिए हां कह सके।’’

उन्होंने बताया, ‘‘मेरे स्टाफ के कर्मचारी ने मुझे बर्फ की एक भूलभुलैया यह कहते हुए बताई थी कि यह कितनी बड़ी है। जब आप बर्फ के साथ कुछ बनाते हैं तो यह कठिन होता है क्योंकि यह स्टील नहीं है।’’

क्लींट ने कहा, ‘‘कृत्रिम रूप से तैयार किया बर्फ, प्राकृतिक बर्फ से ज्यादा स्थायी होता है। अगर आप इस भूलभुलैया को देखेंगे तो पाएंगे कि इनसे टकराकर दीवार से पहले आपकी कार टूट सकती है। इसे तैयार करने में 57 हजार कैनेडियन डॉलर (करीब 30 लाख रुपए) खर्च हुए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह मानकर चल रहे थे कि यह बहुत बड़ी बनने वाली थी, लेकिन हमें जरूरत थी डाटा और ऐसे लोगों की जो इस काम को स्वीकार कर सकें।’’

क्लींट ने बताया, ‘‘गिनिज की ओर से मुझे सुबह ही ईमेल मिला मैंने तुरंत ऑनलाइन चैक किया और रिकॉर्ड देखा। यह मेरे परिवार और मैनिटोबा के लिए उत्साहित पल था।’’

Monday, February 25, 2019

कहां है बालाकोट, जहां हो रही हमले की बात

पाकिस्तान का दावा है कि भारत ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता जनरल आसिफ़ गफ़ूर ने कहा है कि भारत के विमानों ने मुज़फ़्फ़राबाद में घुसपैठ किया लेकिन पाकिस्तान की तत्काल कार्रवाई के बाद पीछे हटना पड़ा.

भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा ज़िले में सीआरपीएफ़ के एक काफ़िले पर हमले और 40 से ज़्यादा जवानों के मारे जाने के बाद से भारत और पाकिस्तान में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

भारत का कहना है कि वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने चरमपंथी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को तबाह कर दिया है.

पाकिस्तान में इसे लेकर काफ़ी हलचल है. कुछ पाकिस्तानी पत्रकारों का कहना है कि भारत ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में हमला नहीं किया है बल्कि बालाकोट में किया है.

पाकिस्तानी पत्रकार मुशर्रफ़ ज़ैदी ने ट्वीट कर कहा है, ''बालाकोट आज़ाद कश्मीर में नहीं है. अगर भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में बम गिराए हैं तो यह तो नियंत्रण रेखा और आज़ाद कश्मीर के भी पार है. बालाकोट ख़ैबर पख़्तुनख़्वा में है. इंडिया ने केवल नियंत्रण रेखा ही पार नहीं किया है कि बल्कि यह पाकिस्तान पर हमला है.''

हालांकि इस बात को लेकर भी बहस छिड़ गई है कि किस बालाकोट में भारतीय लड़ाकू विमान पहुंचे थे. यह बहस पाकिस्तान और भारत दोनों जगह हो रही है.

पाकिस्तानी पत्रकार मुशर्रफ़ ज़ैदी समेत जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी पूछा है कि यह बालाकोट पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर वाला है या ख़ैबर पख़्तुनख़्वा वाला.

इस बीच पाकिस्तान के आर्मी प्रवक्ता ने ट्वीट कर जानकारी दी है, ''भारतीय लड़ाकू विमान नियंत्रण रेखा के पार मुज़फ़्फ़राबाद सेक्टर के तीन-चार किलोमीटर भीतर तक घुसे थे. किसी भी तरह का कोई नुक़सान नहीं हुआ है और कोई हताहत नहीं हुआ है.''

बालाकोट पाकिस्तान ख़ैबर पख़्तुनख़्वा प्रांत के मनशेरा ज़िले में है. यह पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद 160 किलोमीटर की दूरी पर है.

कश्मीर में जब 2005 में भूकंप आया तो बालाकोट पूरी तरह से बर्बाद हो गया था. 2005 के भूकंप के बाद इस शहर को फिर से पटरी पर लाने में काफ़ी वक़्त लगा था. इस शहर को फिर से बनाने में सऊदी ने भी काफ़ी मदद की थी.

7.6 की तीव्रता वाले भूकंप में बालकोट के 12 यूनियन काउंसिल दब गए थे और इनमें कम से कम 40 हज़ार लोगों के घर थे. बालाकोट पर्वतीय और बेहद ख़ूबसूरत इलाक़ा है. ख़ैबर पख़्तुनख़्वा और गिलगित बल्टिस्तान सुहाने मौसम के लिए जाने जाते हैं.

बालाकोट कुनहर नदी के तट पर है. बालाकोट अपनी ख़ूबसूरती के अलावा विविध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के लिए जाना जाता है. बालाकोट पाकिस्तान में पर्यटन के लिए काफ़ी लोकप्रिय है. बालाकोट सिंधु घाटी सभ्यता के चार प्राचीन तटीय इलाक़ों में से एक है.

Wednesday, February 20, 2019

मोदी ने कहा- आतंक फैलाने वालों पर दबाव बनाने की जरूरत; सऊदी प्रिंस ने कहा- इस मुद्दे पर हम भारत के साथ

नई दिल्ली. भारत ने बुधवार को सऊदी अरब के सामने पुलवामा हमले का मुद्दा उठाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन सऊद की मौजूदगी में कहा कि आतंकवाद फैलाने वालों पर दबाव बनाने की जरूरत है। वहीं, सऊदी क्राउन प्रिंस ने इस मुद्दे पर भारत का पूरा साथ देने का वादा किया। हालांकि, उन्होंने पुलवामा हमले का नाम नहीं लिया। इससे पहले दोनों देशों के बीच पांच करार हुए।

साझा बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘प्रिंस सलमान का भारत के पहले दौरे पर स्वागत करते हुए खुशी है। दोनों देशों के बीच संबंध निकट और पुराने रहे हैं। आपके मार्गदर्शन से हमारे द्विपक्षीय संबंधों में मधुरता आई है। इक्कीसवीं सदी में सऊदी अरब भारत की ऊर्जा का महत्वपूर्ण स्रोत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि हम द्विवार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए तैयार हुए हैं। आज हमने संबंधों पर व्यापक चर्चा की है। आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई पर लेकर जाने का फैसला किया है। मैं भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर में सऊदी के निवेश का स्वागत करता हूं। दुनिया की सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफायनरी में सऊदी की भागीदारी उसे बहुत आगे ले जाती है। सऊदी का सहयोग विशेषकर परमाणु ऊर्जा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम है। आज हमने कारोबार और पर्यटन को बढ़ाने के लिए सऊदी नागरिकों के लिए ई-वीजा जारी करने का फैसला लिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले हफ्ते पुलवामा में हुआ बर्बर हमला दुनिया पर छाए आतंकवाद के खतरे की क्रूरता की निशानी है। हम इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद को बढ़ाने और समर्थन देने वाले देशों पर संभव दबाव बनाने की जरूरत है। आतंकियों और इसके समर्थकों को सजा दिलाना बहुत जरूरी है, ताकि वे युवाओं को हिंसा के रास्ते पर चलने के लिए गुमराह न कर पाएं। मुझे खुशी है कि हम दोनों देश इस बारे में एक जैसे विचार रखते हैं।’’

हम कृषि-ऊर्जा के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ सकते हैं : प्रिंस सलमान

क्राउन प्रिंस ने कहा, ‘‘भारत में डेलिगेशन हेड के तौर पर यह मेरी पहली यात्रा है। दोनों देशों ने पिछले 50 साल में संबंधों में मजबूती हासिल की है। हम कृषि और ऊर्जा के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ सकते हैं। हमने 44 हजार अरब डॉलर (करीब 3 लाख 13 हजार करोड़ रुपए) का निवेश किया है। हम चाहते हैं कि दोनों देश मिलकर निवेश को फायदेमंद बनाएं। जहां तक चरमपंथ और आतंकवाद को लेकर हमारे विचार एक जैसे हैं। मैं अपने मित्र भारत से कहना चाहता हूं कि हम खुफिया समेत सभी मोर्चों पर मिलकर काम करेंगे। हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करेंगे। न्योते के लिए हम आपका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।’’

क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान में भारत-पाक को वार्ता करने का सुझाव दिया था

पुलवामा हमले के छह दिन बाद सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन सऊद भारत दौरे पर आए हैं। वे इससे पहले पाकिस्तान गए थे। वहां उन्होंने पाकिस्तान के साथ 20 अरब डॉलर (करीब 1 लाख 43 हजार करोड़ रुपए) का करार किया था। सऊदी अरब पाकिस्तान को पहले से ही छह अरब डॉलर (करीब 43 हजार करोड़ रुपए) का कर्ज दे चुका है। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ क्राउन प्रिंस ने जो संयुक्त वक्तव्य जारी किया, उसमें उन्होंने भारत-पाक को संवेदनशील मुद्दों पर आपस में वार्ता करने का सुझाव दिया था।

सऊदी भारत का चौथा सबसे बड़ा कारोबारी पार्टनर

सऊदी अरब भारत का चौथा सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार है। 2017-18 के दौरान दोनों देशों के बीच 1.95 लाख करोड़ का सालाना कारोबार हो रहा था। सऊदी अरब भारत की कुल जरूरत का 17% कच्चा तेल और 32% एलपीजी मुहैया करा रहा है।

Thursday, February 7, 2019

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए भारत को दो मिसाइल डिफेंस सिस्टम देगा अमेरिका

अमेरिका ने भारत को पहली बार मिसाइल डिफेंस सिस्टम बेचने पर सहमति जताई है। 190 मिलियन डॉलर (करीब 1360 करोड़ रुपए) की इस डील के तहत अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन भारत की एयर इंडिया वन को दो मिसाइल डिफेंस सिस्टम देगा। एयर इंडिया वन भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की हवाई सुरक्षा में लगे हवाई दस्ते का नाम है।

अमेरिकी कांग्रेस में जारी हुआ नोटिफिकेशन
ट्रम्प प्रशासन ने बुधवार को ही अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में भारत के साथ इस सौदे की मंजूरी का नोटिफिकेशन जारी किया। इसके तहत अमेरिका जल्द ही भारत को लार्ज एयरक्राफ्ट इन्फ्रारेड काउंटरमेसर्स (लायरकैम) और सेल्फ प्रोटेक्शन सूट्स (एसपीएस) नाम के दो मिसाइल डिफेंस सिस्टम देगा। भारत सरकार ने कुछ ही दिन पहले अमेरिकी सरकार को इन दोनों सिस्टम को खरीदने की अर्जी भेजी थी।

पेंटागन के मुताबिक, इस डील के जरिए भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूती मिलेगी। साथी ही अमेरिकी कूटनीति और विदेश नीति के लिए भी यह एक नया आयाम होगा। 

भारतीय प्रधानमंत्री को मिलेगी एयरफोर्स वन के बराबरी की सुरक्षा
इन डिफेंस सिस्टम्स को बोइंग-777 एयरक्राफ्ट में लगाया जाएगा। भारत सरकार जल्द ही एयर इंडिया से इसके लिए दो बोइंग-777 विमान खरीद सकती है। इन सिस्टम्स के जरिए भारतीय प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को मिलने वाली हवाई सुरक्षा अमेरिकी राष्ट्रपति को मिलने वाली सुरक्षा एयरफोर्स वन के बराबर स्तर की हो जाएगी

पायलटों के एक्शन के बिना ही मिसाइल नष्ट कर देगा लायरकैम
अमेरिकी वैज्ञानिकों के संघ के मुताबिक, लायरकैम सिस्टम बड़े विमानों को छोटी मिसाइलों से बचाता है। हमले भांपने के लिए यह सिस्टम एक बार में कई सेंसर इस्तेमाल करता है। विमान में फिट होने के बाद यह क्रू को मिलने वाला वॉर्निंग टाइम बढ़ा देता है। साथ ही यह मध्यम दूरी के मिसाइल सिस्टम पर ऑटोमैटिक तरीके से पलटवार भी कर सकता है। इसके लिए विमान के क्रू को अपनी तरफ से कोई कदम भी नहीं उठाना होता। पायलटों को सिर्फ यह जानकारी मिलती है कि मिसाइल का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया गया।

क्षेत्र में नहीं बिगड़ेगा सैन्य संतुलन
पेंटागन ने साफ किया कि भारत को मिसाइल डिफेंस सिस्टम देने से उपमहाद्वीप में स्थापित सैन्य संतुलन किसी तरह से नहीं बिगड़ेगा। अमेरिका पहले ही भारत को अपने मुख्य रक्षा सहयोगी का दर्जा दिया है। इस ओहदे के चलते ही अमेरिका आसानी से भारत से तकनीक साझा करता है। पिछले साल दोनों देशों ने एक-दूसरे की बेहतर सुरक्षा और संपर्क के लिए कॉमकासा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।